सिद्धार्थनगर: मेडिकल छात्रों का सर्राफा दुकान पर हाईवोल्टेज ड्रामा, मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय स्थित श्री धन लक्ष्मी ज्वैलरी की दुकान पर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय स्थित श्री धन लक्ष्मी ज्वैलरी की दुकान पर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। सर्राफा व्यवसायी पंकज वर्मा ने आरोप लगाया है कि दर्जनों की संख्या में आए मेडिकल छात्रों ने न केवल उनके परिवार और कर्मचारियों के साथ मारपीट की, बल्कि दुकान का मुख्य गेट तोड़ने की भी कोशिश की।

विवाद की जड़ एनुअल फंक्शन की कहासुनी

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत 29 जनवरी को मेडिकल कॉलेज में आयोजित वार्षिक उत्सव (एनुअल फंक्शन) के दौरान हुई थी। इस कार्यक्रम को पंकज वर्मा ने स्पॉन्सर किया था। कार्यक्रम के दौरान बैठने की व्यवस्था को लेकर व्यवसायी के स्टाफ और मेडिकल छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। सर्राफा व्यवसायी का गंभीर आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर गौरव दुबे ने छात्रों को उकसाया, जिसके बाद उनके स्टाफ की पिटाई की गई।

दुकान पर बोला धावा

पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर आज फिर छात्र बड़ी संख्या में दुकान पर धमके और अभद्रता शुरू कर दी। छात्रों ने दुकान में तोड़फोड़ का प्रयास किया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची।

 

Voice Of News 24