स्पोर्ट्स क्लब
हरारे भारतीय युवा क्रिकेट टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हरारे भारतीय युवा क्रिकेट टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों के बड़े अंतर से हराकर विश्व विजेता का ताज पहना।
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक तूफान
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच के असली हीरो 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने मात्र 80 गेंदों पर 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वैभव ने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़े, यानी 150 रन केवल बाउंड्री से बनाए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 53 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते सिमटी इंग्लिश टीम
412 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 311 रनों पर ऑलआउट हो गई। हालांकि कालेब फॉल्कनर ने 115 रनों की शतकीय पारी खेलकर संघर्ष किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आगे उनकी एक न चली। भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट झटके।
बुलंदशहर: नुमाइश से लौट रहे व्यक्ति का संदिग्ध शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप@Uppolice @bulandshahrpol https://t.co/VSKsBqMTfS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 6, 2026


















