सिसवा बाजार: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भावुक पलों के साथ विदाई समारोह संपन्न

महराजगंज

महराजगंज जनपद के स्थानीय नगर स्थित सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्थानीय नगर स्थित सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रेरक संदेशों के बीच छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन ओ.ए. जोसेफ, प्रबंधक बिन्सी जोसेफ, प्रधानाचार्य बैजू चेरियन और अन्य वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। चेयरमैन ओ.ए. जोसेफ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विदाई का यह क्षण खुशी और विषाद का संगम है। उन्होंने जोर दिया कि जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए संघर्ष और समर्पण अनिवार्य है।

प्रेरक संदेशों से बढ़ा उत्साह

अंग्रेजी प्रवक्ता फणीन्द्र कुमार मिश्र ने छात्राओं को रचनात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है, अतः नैतिक मूल्यों का साथ कभी न छोड़ें। प्रधानाचार्य बैजू चेरियन ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इन यादों को संजोकर जीवन के नए पथ पर आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाएं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

जूनियर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम का संचालन सुहानी गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता, एंजलो बैजू एवं यशवर्धन पांडे ने कुशलतापूर्वक किया। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शिवेंद्र सिंह, मुन्ना पांडेय, धनंजय मिश्र सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। यह समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और शुभकामनाओं की अमिट छाप छोड़ गया।

 

Voice Of News 24