बलिया
बलिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित “परीक्षा पे चर्चा 2026” के नौवें संस्करण के अंतर्गत, नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माल्देपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित “परीक्षा पे चर्चा 2026” के नौवें संस्करण के अंतर्गत, नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माल्देपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। ‘एग्जाम वॉरियर्स’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के मानसिक दबाव से उबारकर उनमें आत्मविश्वास का संचार करना रहा।

प्रधानमंत्री के संवाद का लाइव प्रसारण 6 फरवरी 2026 को विद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं (भैया-बहनों) ने प्रधानमंत्री के प्रेरक वचनों को सुना। पीएम मोदी ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि परीक्षा को एक कठिन चुनौती या बोझ मानने के बजाय एक ‘उत्सव’ की तरह मनाना चाहिए। उन्होंने कठिन विषयों से न डरने और एकाग्रता बनाए रखने के व्यावहारिक टिप्स साझा किए।
प्रधानाचार्य का संबोधन इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र त्रिपाठी ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा, “परीक्षा जीवन का एक पड़ाव मात्र है, इसे जीवन-मरण का प्रश्न नहीं बनाना चाहिए। यदि विद्यार्थी सही समय प्रबंधन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच को अपनाएं, तो सफलता निश्चित है।”
मानसिक सशक्तिकरण पर जोर संगोष्ठी के दौरान समय प्रबंधन, एकाग्रता और मानसिक संतुलन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यार्थियों को ‘नमो ऐप’ पर उपलब्ध ‘एग्जाम वॉरियर्स’ मॉड्यूल के बारे में भी जानकारी दी गई, जो उन्हें परीक्षा के दौरान मानसिक रूप से सशक्त बनाए रखने में सहायक है। अंत में, विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया
बुलंदशहर: नुमाइश से लौट रहे व्यक्ति का संदिग्ध शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप@Uppolice @bulandshahrpol https://t.co/VSKsBqMTfS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 6, 2026























