महराजगंज: मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण, न्यायालयों और पटलवार व्यवस्थाओं को परखा

महराजगंज

महराजगंज जनपद में गोरखपुर मंडल के आयुक्त अनिल ढींगरा ने गुरुवार को महराजगंज कलेक्ट्रेट परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में गोरखपुर मंडल के आयुक्त अनिल ढींगरा ने गुरुवार को महराजगंज कलेक्ट्रेट परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न अनुभागों, कार्यालयों और राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों पर पहुँचकर पत्रावलियों के रखरखाव और अभिलेखों की स्थिति की जांच की। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों की प्रगति देखी और न्यायिक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने अभिलेखों की स्थिति पर संतोष जताया और साथ ही यह भी निर्देशित किया कि पुराने रिकॉर्ड्स को सुव्यवस्थित ढंग से संरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए और शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट परिसर की साफ-सफाई और कार्यालयों के वातावरण को कार्य के अनुकूल बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनकी कार्यप्रणाली में सुधार और पारदर्शिता लाने की बात कही।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महराजगंज सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्हें मंडलायुक्त ने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.