मैनपुरी: नगला पांडेय में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन, कल होगा विशाल भंडारा

बेवर

मैनपुरी जनपद के बेवर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नगला पांडेय में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आज श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हो रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मैनपुरी जनपद के बेवर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नगला पांडेय में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आज श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हो रहा है। 30 जनवरी से शुरू हुए इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा व्यास के मुखारविंद से ज्ञान की गंगा में गोता लगाया।

श्रीधाम वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य पंडित रामानंद त्रिपाठी ने अपनी ओजस्वी वाणी से भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व को समझाते हुए समाज में प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया।

कथा के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने आचार्य जी का आशीर्वाद लिया और उनका सम्मान किया। इसमें मुख्य रूप से डॉ. अनुज कश्यप (पशु चिकित्सक), डॉ. ऋषभ कश्यप (युवा प्रधान उम्मीदवार) और डॉ. राजकमल उपस्थित रहे।

इस भव्य आयोजन के मुख्य परीक्षित श्री संत राम कश्यप एवं उनकी धर्मपत्नी भीटोली देवी कश्यप रहीं। कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक कुलदीप कश्यप और ममता देवी कश्यप का विशेष योगदान रहा।

6 फरवरी को होगा ब्रह्म भोज एवं भंडारा

सात दिनों तक चली इस ज्ञान यज्ञ का पूर्ण विश्राम आज 5 फरवरी को हो रहा है। इसके उपलक्ष्य में कल, 6 फरवरी 2026 (दिन शुक्रवार) को दोपहर 2:00 बजे से ब्रह्म भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजक मंडल ने समस्त क्षेत्रवासियों से भंडारे में पहुँचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.