परतावल
महराजगंज जनपद में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने गुरुवार दोपहर परतावल ब्लॉक का दौरा कर एसआईआर प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने गुरुवार दोपहर परतावल ब्लॉक का दौरा कर एसआईआर प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ब्लॉक मुख्यालय पहुँचकर अभिलेखों खंगाले और चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
जानकारीअनुसार बताते चले की दोपहर करीब 12:30 बजे ब्लॉक पहुंचे कमिश्नर अनिल ढींगरा ने एसआईआर से संबंधित पत्रावलियों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट में केवल वास्तविक तथ्यों को ही शामिल किया जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रिपोर्ट में कोई गलत सूचना या कार्य में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित उत्तरदायी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने अब तक हुई प्रगति का ब्योरा लिया। उन्होंने लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया में गुणवत्ता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिपोर्ट तैयार कर तत्काल शासन को प्रेषित की जाए ताकि आगामी कार्यवाही में विलंब न हो।
निरीक्षण के समय ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, खंड विकास अधिकारी संतोष यादव सहित राजस्व और विकास विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। उच्चाधिकारियों के इस औचक निरीक्षण से ब्लॉक प्रशासन में हड़कंप की स्थिति रही। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा
उत्तर प्रदेश में 24 #IPS अफ़सरो का तबादला !!
UP में 11 जिलों के #कप्तान बदले गये !! pic.twitter.com/fuqdwsd0oY— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 5, 2026




















