लखनऊ
लखनऊ राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए मनबढ़ दबंगों ने एक बार फिर आतंक मचाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए मनबढ़ दबंगों ने एक बार फिर आतंक मचाया है। गोपाल खेड़ा गांव में धारदार हथियारों से लैस दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं समेत पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा गया है।
हैरानी की बात यह है कि पीड़ित परिवार पर एक माह में यह दूसरी बार हमला हुआ है। आरोप है कि दबंग बेखौफ होकर घर में घुसे और जो भी सामने आया उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं कि पहली घटना के बाद कड़ी कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले और बुलंद हो गए।
फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 5 फरवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/jk1kMkDCWS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 5, 2026




















