हरदोई
हरदोई उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हरदोई उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहाँ शहर कोतवाली क्षेत्र के आलू थोक मोहल्ले में एक 30 वर्षीय महिला सिपाही, प्रीति, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। मृतका वर्तमान में राजधानी लखनऊ में तैनात थी।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। महिला सिपाही की मौत की खबर से इलाके और विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, इसलिए टीम हर एंगल (आत्महत्या या हत्या) से गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 5 फरवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/jk1kMkDCWS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 5, 2026




















