सोशल मीडिया का इश्क: चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, न्याय के लिए एसपी दफ्तर पहुंचा पति

रायबरेली

रायबरेली जनपद के डीह क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रायबरेली जनपद के डीह क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के सरैया मजरे गांव की निवासी सन्नो देवी अपने चार बच्चों और पति को छोड़कर 20 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला की मुलाकात इस युवक से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा।

पीड़ित पति राजेश के अनुसार, उसकी पत्नी बीते 16 दिसंबर से अपनी एक बेटी को साथ लेकर लापता है। काफी तलाश के बाद जब सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंचा। राजेश का आरोप है कि उसकी पत्नी युवक के झांसे में आकर घर से निकली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता महिला व युवक की तलाश जारी है।

 

Voice Of News 24