बुलंदशहर: अवाम विकास मंच ने शहीदों के घर पहुँचकर परिजनों को किया सम्मानित

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम दानगढ़ में शुक्रवार को अवाम विकास मंच के पदाधिकारियों ने राष्ट्र की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के आवास पर पहुँचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम दानगढ़ में शुक्रवार को अवाम विकास मंच के पदाधिकारियों ने राष्ट्र की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के आवास पर पहुँचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने शहीद परिवारों से भेंट कर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

शहीदों के सम्मान और नए जिले की माँग: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन अमर बलिदानियों के सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने उन माताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया। संगठन ने अपनी प्रमुख माँग दोहराते हुए कहा कि नव-सृजित ‘कल्याण सिंह नगर’ जिले का मुख्यालय डिबाई को बनाया जाना चाहिए। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे युवाओं को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए जागरूक करते रहेंगे।

विभिन्न क्षेत्रों में दी श्रद्धांजलि संगठन के सदस्यों ने डिबाई और शिकारपुर तहसील के साथ-साथ हाल ही में शहीद हुए अलीगढ़ के दाऊपुर गांव के वीर सैनिक के घर पहुँचकर भी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष विजेंद्र सिंह धनगर, महासचिव राव मुहीब खां, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार तोमर, रूप सिंह बघेल, शंकर सिंह लोधी, वीपी सिंह, राजकुमार मंत्री, शहबाज खां, वीरेंद्र सिंह, दिलावर सिंह, दौलत सिंह, बादल और रिंकू प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.