बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने गुरुवार शाम स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने गुरुवार शाम स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। बैठक का मुख्य एजेंडा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रगति, जिले की रैंकिंग में सुधार और आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड निर्माण की गति बढ़ाना रहा।
सीएमओ ने स्पष्ट किया कि जनवरी 2026 तक मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग को शीर्ष स्तर पर लाना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों को तत्काल निपटाने और कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के निर्धारित मानकों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए डॉ. रस्तोगी ने निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड युद्धस्तर पर बनाए जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा, किसी भी पात्र व्यक्ति को निःशुल्क उपचार के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और निरंतर निगरानी रखने का आह्वान किया, ताकि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकें।
मेरठ जनपद में एक शराबी युवक का फिल्मी अंदाज पुलिस और प्रशासन के लिए जी का जंजाल बन गया। अनवर नामक युवक शराब के नशे में धुत होकर अचानक एक ऊंचे पेड़ पर जा चढ़ा और फिल्म ‘शोले’ के किरदार वीरू की तरह एक्टिंग करने लगा। pic.twitter.com/SBwjsEWHi8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 29, 2026




















