सिद्धार्थनगर: कुर्की करने गए संग्रह अमीन के साथ मारपीट, आरोपियों ने नारेबाजी कर काटा हंगामा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के रोहूडीला गांव में सरकारी बकाया वसूली और कुर्की की कार्रवाई करने गई तहसील टीम पर हमले का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के रोहूडीला गांव में सरकारी बकाया वसूली और कुर्की की कार्रवाई करने गई तहसील टीम पर हमले का मामला सामने आया है। संग्रह अमीन के साथ मारपीट और गाली-गलौज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की नौगढ़ तहसील के संग्रह अमीन मुकेश भारती, नायब तहसीलदार सदर और अन्य राजस्व कर्मियों के साथ रोहूडीला गांव पहुंचे थे। गांव के निवासी अनिल कुमार और अखिलेश कुमार पुत्र शोभनारायण पर ग्रामीण बैंक शाखा मोहाना का करीब साढ़े पांच लाख रुपये का बकाया था। इसी बकाया राशि के विरुद्ध जारी आरसी के अनुपालन में टीम आरोपियों के खेत की कुर्की करने पहुंची थी।

नारेबाजी और मारपीट का वीडियो वायरल

आरोप है कि जब अमीन ने कार्रवाई शुरू की, तो अनिल और अखिलेश ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मुकेश भारती के साथ मारपीट की और उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं। वायरल वीडियो में आरोपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्थानीय विधायक श्यामधनी राही के समर्थन में नारेबाजी करते हुए हंगामा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान राजस्व टीम काफी असहज दिखाई दी।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित संग्रह अमीन मुकेश भारती की तहरीर पर मोहाना थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं (221, 121 (1), 132, 352 आदि) और अन्य संबंधित अधिनियमों के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्रता और हमले को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.