बुलंदशहर जनपद के रामघाट गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 1100 लीटर गंगाजल लेकर रवाना हुए कांवड़िए

डिबाई/रामघाट

महाशिवरात्रि पर्व के नजदीक आते ही बुलंदशहर के प्रसिद्ध रामघाट गंगा तट पर कांवड़ियों का आवागमन तेज हो गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाशिवरात्रि पर्व के नजदीक आते ही बुलंदशहर के प्रसिद्ध रामघाट गंगा तट पर कांवड़ियों का आवागमन तेज हो गया है। बुधवार को अलीगढ़ जिले की खैर तहसील अंतर्गत ग्राम कसीसी से आए कांवड़ियों के एक जत्थे ने सात विशाल कलशों में 1100 लीटर गंगाजल भरकर अपने शिवालय की ओर प्रस्थान किया। भोलेनाथ के जयकारों से पूरा घाट गुंजायमान रहा।ग्राम कशीसी से आए शिवभक्त पंकज शर्मा, प्रशांत भारद्वाज, करण, विकास और शिवम शर्मा ने बताया कि वे हर वर्ष की भांति इस बार भी भारी मात्रा में गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर निकल रहे हैं। रामघाट में महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालु जल भरते हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामघाट थाना पुलिस ने कांवड़ियों की इस टोली को बुलंदशहर की सीमा तक सुरक्षित रवाना किया।

7 फरवरी को प्रशासन की अहम बैठक

महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आगामी 7 फरवरी को जिलाधिकारी बुलंदशहर की अध्यक्षता में रामघाट गंगा तट पर सभी संबंधित विभागों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मेले की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, सफाई और सुगम यातायात को लेकर अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी।

विदित हो कि रामघाट गंगा तट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है, जहाँ महाशिवरात्रि पर अलीगढ़, बुलंदशहर, बदायूं और संभल सहित कई जिलों से लाखों शिवभक्त जलाभिषेक हेतु गंगाजल लेने पहुँचते हैं।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.