महाराष्ट्र के लिए काला दिन: विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, बारामती में शोक की लहर

ब्यूरो रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति से आज एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और कद्दावर नेता अजित पवार का आज सुबह बारामती में एक निजी विमान दुर्घटना में दुखद निधन हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराष्ट्र की राजनीति से आज एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और कद्दावर नेता अजित पवार का आज सुबह बारामती में एक निजी विमान दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत कुल 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

 

हादसे की जानकारी: अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्हें आगामी जिला परिषद चुनावों के लिए एक जनसभा को संबोधित करना था। सुबह करीब 8:45 बजे उनका चार्टर्ड विमान (लियरजेट-45) बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लैंडिंग के वक्त विमान अनियंत्रित होकर जमीन से टकराया और उसमें भीषण आग लग गई।

3 दिन का राजकीय शोक

राज्य सरकार ने उपमुख्यमंत्री के सम्मान में महाराष्ट्र में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।

पीएम और गृह मंत्री ने जताया दुख: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और गहरा शोक व्यक्त किया। हादसे की खबर मिलते ही सुप्रिया सुले समेत परिवार के अन्य सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

 

Voice Of News24