शिकारपुर: ट्रैफिक पुलिस ने धक्का मारकर किनारे कराया खराब ट्रक, व्यस्त चौराहे को जाम से बचाया

शिकारपुर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर कस्बे में ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा यातायात जाम टल गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर कस्बे में ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा यातायात जाम टल गया। बुधवार दोपहर जहांगीराबाद चुंगी जैसे व्यस्त चौराहे पर एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण बीच सड़क पर खड़ा हो गया था, जिसे पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हटवाया और यातायात सुचारू कराया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की जहांगीराबाद चुंगी चौराहा कस्बे का सबसे व्यस्त इलाका माना जाता है. जहाँ दिनभर वाहनों का भारी दबाव रहता है। दोपहर के समय एक ट्रक चौराहे के बीचों-बीच अचानक खराब हो गया। ट्रक के रुकते ही वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। हालात बिगड़ते देख वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला।

यातायात बाधित होता देख ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अन्य लोगों की मदद ली और खुद ट्रक को धक्का देकर सड़क के किनारे करवाया। पुलिस की इस फुर्ती के कारण चंद मिनटों में ही रास्ता साफ हो गया और वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया।

Voice Of News 24