बलिया
बलिया जनपद के क्षेत्र के सखुआपार-डेहरी गांव में बुधवार को भक्ति और सामाजिक चेतना का संगम देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के क्षेत्र के सखुआपार-डेहरी गांव में बुधवार को भक्ति और सामाजिक चेतना का संगम देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर और डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक स्थल पर दोनों महापुरुषों की नई प्रतिमाओं का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह के अनुज रमेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की।

सभा को संबोधित करते हुए रमेश सिंह ने कहा कि संत रविदास का ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश आज भी मानवता को आत्मशुद्धि और सद्भाव की राह दिखाता है। वहीं विशिष्ट अतिथि, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान के जरिए दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को सम्मान के साथ विकास की मुख्यधारा से जोड़ा।
कार्यक्रम संयोजक अभिषेक सिंह उर्फ भोला सिंह और मंजू सिंह की मौजूदगी में मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का भी लोकार्पण किया गया। वक्ताओं ने समाज से महापुरुषों के दिखाए समतामूलक मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिकारपुर: ट्रैफिक पुलिस ने धक्का मारकर किनारे कराया खराब ट्रक, व्यस्त चौराहे को जाम से बचायाhttps://t.co/Ie6Vj0FXtb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 4, 2026



















