बलिया
बलिया जनपद के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘माय युवा भारत’ के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्रतियोगिता के परिणामों में वॉलीबॉल में नरनी (रसड़ा) विजेता और बड़सरी उपविजेता रही। महिला कबड्डी में रसड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में बेरूआरबारी की टीम विजेता रही। एथलेटिक्स के अंतर्गत पिंटू चौहान ने 400 मीटर दौड़ और लक्ष्मी ने 100 मीटर बालिका दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।

मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान ने विजेताओं को शील्ड प्रदान करते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन और टीम भावना का संचार करते हैं। उप निदेशक कपिल देव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि ऐसे आयोजनों से आपसी समरसता बढ़ती है। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी जवाहर लाल यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिकारपुर: ट्रैफिक पुलिस ने धक्का मारकर किनारे कराया खराब ट्रक, व्यस्त चौराहे को जाम से बचायाhttps://t.co/Ie6Vj0FXtb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 4, 2026



















