बलिया के मुकेश ने जयपुर में गाड़ा झंडा: पीठ के बल चलकर बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

बलिया

बलिया “तुझे लगता है तू उड़ने के काबिल नहीं, मैं जानता हूँ तेरे पंखों में अभी उड़ान बाकी है।” इन पंक्तियों को सच कर दिखाया है पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया “तुझे लगता है तू उड़ने के काबिल नहीं, मैं जानता हूँ तेरे पंखों में अभी उड़ान बाकी है।” इन पंक्तियों को सच कर दिखाया है बलिया के रसड़ा तहसील अंतर्गत बस्तौरा-दुगाई निवासी मुकेश कुमार ने। मुकेश ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी शारीरिक क्षमता का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई दंग रह गया।

2 मिनट में 40 मीटर: पीठ के बल तय की दूरी

शिव शक्ति ओडिशा पब्लिक स्कूल, पकवाइनार में शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार ने 25 जनवरी 2026 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित खेल स्पर्धा में भाग लिया। यहाँ उन्होंने ‘बैक बैंड पोजीशन’ (पीठ के बल झुककर चलना) में मात्र 2 मिनट के भीतर 40 मीटर की दूरी तय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनका यह रिकॉर्ड शरीर के असाधारण लचीलेपन, नियंत्रण और अटूट दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

सम्मान और स्वागत

मुकेश कुमार की इस शानदार कामयाबी पर चीफ एडिटर महिमा जौन ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वर्षों से ‘कैम्पस कराटे एकेडमी’, टीकादेवरी में मुख्य कोच के रूप में युवाओं को प्रशिक्षित कर रहे मुकेश ने खुद को भी कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुँचाया है।

अनोखा रिकॉर्ड बनाकर जब मुकेश अपने गृह जनपद बलिया पहुँचे, तो स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल रसड़ा बल्कि पूरा बलिया जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.