मऊ: रस्तीपुर में निराश्रित पशुओं का आतंक, रात-भर जागकर फसलों की रखवाली करने को मजबूर किसान

मऊ

मऊ जनपद के नगर क्षेत्र अंतर्गत रस्तीपुर गांव में आवारा पशुओं की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। छुट्टा पशुओं के झुंड खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के नगर क्षेत्र अंतर्गत रस्तीपुर गांव में आवारा पशुओं की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। छुट्टा पशुओं के झुंड खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

दोहरी मार झेल रहे किसान

किसानों का कहना है कि इस साल मौसम की बेरुखी और अत्यधिक बारिश के कारण गेहूं की बुआई पहले ही देरी से हुई थी। अब जैसे-तैसे फसल तैयार हुई, तो आवारा पशु उसे नष्ट कर रहे हैं। विशेषकर उन गरीब और मजदूर किसानों के लिए स्थिति अधिक कष्टप्रद है, जो दिन में मजदूरी करते हैं और रात भर कड़ाके की ठंड में फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों की रखवाली कर रहे हैं।

प्रशासन से समाधान की गुहार

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में पशुओं को गौशाला भेज दिया जाता था, लेकिन अब वे खुलेआम सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं। स्थानीय किसान प्रवीण यादव, रामप्रवेश यादव और प्रियांशु त्रिपाठी ने इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए ब्लॉक प्रभारी सुनील यादव और मीडिया टीम का आभार व्यक्त किया है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि इन निराश्रित पशुओं को जल्द से जल्द गौशालाओं में संरक्षित किया जाए ताकि किसानों की आजीविका बच सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.