मऊ: गोंड समाज के सब्र का बांध टूटा, वादाखिलाफी पर 28 जनवरी से फिर शुरू होगा धरना

मऊ

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में गोंड समाज ने प्रशासन के खिलाफ एक बार फिर आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में गोंड समाज ने प्रशासन के खिलाफ एक बार फिर आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। जाति प्रमाणपत्र जारी करने के प्रशासनिक आश्वासन के विफल होने पर समाज के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने 28 जनवरी 2026 से पुनः तहसील प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।

अधूरा रहा प्रशासन का वादा गौरतलब है कि इससे पूर्व 13 जनवरी से चल रहे आंदोलन को 18 जनवरी को प्रशासन के साथ हुई एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद स्थगित किया गया था। इस बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य राजस्व अधिकारी की उपस्थिति में यह तय हुआ था कि 8 दिनों के भीतर लेखपालों द्वारा निर्विवादित गोंड परिवारों का सत्यापन कर प्रमाणपत्र जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी धरातल पर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई, जिससे समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।

संवैधानिक अधिकारों की मांग गोंड समाज का कहना है कि प्रशासन द्वारा आश्वासन का उल्लंघन किया गया है, जिससे छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि 28 जनवरी से प्रस्तावित यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और उनका उद्देश्य केवल अपने संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त करना है। जब तक जाति प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया सुचारू नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.