हमीरपुर: नशे में धुत युवकों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर चले लात-घूंसे

हमीरपुर

हमीरपुर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पटकना मोहल्ले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत दो युवकों ने बीच सड़क पर जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हमीरपुर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पटकना मोहल्ले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत दो युवकों ने बीच सड़क पर जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। शराब के नशे में चूर इन युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।

सरेराह हो रही इस मारपीट को देख मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में नशेड़ियों का आतंक बढ़ गया है और आए दिन इस तरह की घटनाएं आम बात हो गई हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पटकना क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए ताकि अराजक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके।

 

 

Voice Of News 24