महराजगंज: यूजीसी कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यूजीसी प्राविधान-2026 के विरोध में मंगलवार को महराजगंज जिला मुख्यालय पर सवर्ण समाज और सनातन ब्राह्मण महासंस्था ट्रस्ट का भारी आक्रोश देखने को मिला।

महराजगंज जनपद के केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यूजीसी प्राविधान-2026 के विरोध में मंगलवार को महराजगंज जिला मुख्यालय पर सवर्ण समाज और सनातन ब्राह्मण महासंस्था ट्रस्ट का भारी आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की।

 

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 13 जनवरी 2026 को प्रकाशित राजपत्र के नए नियम सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के शैक्षिक अधिकारों का हनन करते हैं। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि यह प्राविधान न केवल योग्यता आधारित शिक्षा प्रणाली के लिए खतरा हैं, बल्कि इनके दुरुपयोग से सामाजिक संतुलन बिगड़ने और वैमनस्य बढ़ने की प्रबल आशंका है। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा नीति में समानता का अभाव राष्ट्रहित के विरुद्ध है और इससे हिंदू समाज में विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सनातन ब्राह्मण महासंस्था ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने चेताया कि यदि सरकार ने इन भेदभावपूर्ण नियमों पर पुनर्विचार नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में अनुभव पांडेय, अवधेश पांडेय, मानवेंद्र शुक्ला, दीपू तिवारी, आशुतोष शुक्ला और बृजेश मणि त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में ऐसी शिक्षा नीति की मांग की जो जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर समान और न्यायसंगत हो।

 

Voice Of News 24