आगरा
आगरा जनपद के शिक्षा जगत में UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए नियमों को लेकर मचा घमासान अब सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के भीतर भी पहुंच गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आगरा जनपद के शिक्षा जगत में UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए नियमों को लेकर मचा घमासान अब सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के भीतर भी पहुंच गया है। ताजनगरी आगरा में नगर निगम के पूर्व सभापति ने अपनी ही सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यूजीसी का पुरजोर विरोध किया है।

विरोध का तरीका बेहद भावुक और कड़ा रहा; पूर्व सभापति ने अपने खून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया है। पत्र के माध्यम से उन्होंने यूजीसी के वर्तमान कानून में तत्काल संशोधन की मांग की है। उनका तर्क है कि ये नियम छात्रों और शिक्षण संस्थानों के हितों के साथ खिलवाड़ हैं। भाजपा के पुराने और कद्दावर नेताओं द्वारा अपनी ही सरकार के खिलाफ इस तरह का कदम उठाने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। जिले के अन्य संगठनों ने भी इस अनूठे विरोध को अपना समर्थन देना शुरू कर दिया है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 27 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/mkC60ITMPN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 27, 2026




















