दानपुर सीएचसी पर आन-बान-शान के साथ फहरा तिरंगा, अधीक्षक ने दिलाई सेवा और निष्ठा की शपथ

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद देश के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दानपुर में राष्ट्रीय पर्व पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद देश के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दानपुर में राष्ट्रीय पर्व पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। मंगलवार सुबह ठीक 9:30 बजे केंद्र के अधीक्षक डॉ. नवल किशोर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन हुआ, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल में सराबोर हो गया। इस दौरान समस्त चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ की मौजूदगी रही। अपने संबोधन में अधीक्षक डॉ. नवल किशोर ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे महान संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान का दिन है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा, “मरीजों की निस्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ी देशभक्ति है। हमें अपनी पूरी ऊर्जा और ईमानदारी जनसेवा में समर्पित करनी चाहिए।”

कार्यक्रम में संविधान की रक्षा और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली गई। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता और अनुशासन को लेकर भी चर्चा की गई। अंत में सभी कर्मचारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.