सूरजपुर मखैना: गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा गाँव, विद्यालय और सहकारी समिति पर हुआ ध्वजारोहण

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सूरजपुर मखैना में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सूरजपुर मखैना में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। गाँव के विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई और संविधान के महत्व को याद किया गया।

प्राथमिक विद्यालय में उमड़ा उत्साह ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक आकाश जी के नेतृत्व में ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहायक अध्यापक आनंद कुमार, राजकुमार सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों को लोकतंत्र की जानकारी दी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू देवी, रेनू और अंजली ने भी सक्रिय भागीदारी की। स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा।

सहकारी समिति पर फहराया तिरंगा इसी क्रम में ग्राम स्थित खाद-रासायनिक सहकारी समिति के गोदाम पर भी समारोह आयोजित किया गया। यहाँ समिति के सचिव अशोक शर्मा एवं सभापति अतुल शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों और कर्मचारियों को प्रसाद वितरित किया गया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर जोर देते हुए सभी से कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने की अपील की। पूरे गाँव में सुबह से ही प्रभात फेरी और देशभक्ति गीतों के साथ उत्साह का वातावरण बना रहा।

 

Voice Of News 24