मऊ
मऊ जनपद के बड़रांव ब्लॉक के बहरामपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के बड़रांव ब्लॉक के बहरामपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नैमिषारण्य धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक अरुण शुक्ल जी महाराज ने रामचरितमानस की महिमा का बखान करते हुए इसे जीवन के कल्याण का आधार बताया।

जीवन का सार है रामचरितमानस
कथावाचक ने कहा कि रामचरितमानस केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठाकर भक्ति और निष्काम सेवा की प्रेरणा देने वाला मार्गदर्शक है। उन्होंने जोर दिया कि मर्यादा, बड़ों के सम्मान और करुणा के मार्ग पर चलकर ही मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है। महाराज ने श्रद्धालुओं को सीख दी कि जीवन को हिंसा, लोभ और अहंकार से मुक्त रखकर सत्य और सदाचार के पथ पर चलना चाहिए।
सांस्कृतिक और मानवीय मूल्य
अरुण शुक्ल जी ने बताया कि भारतीय संस्कृति पर गोस्वामी तुलसीदास जी का उपकार अतुलनीय है। उन्होंने कहा, “प्रेम, दया और क्षमा के साथ दूसरों की सेवा करना ही नारायण की सच्ची सेवा है।” साथ ही, उन्होंने भक्तों को सचेत किया कि कभी भी ईश्वर की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए और न ही निंदा सुननी चाहिए।
भव्य झांकी ने मोहा मन कथा के दौरान आचार्य सत्य प्रकाश दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मथुरा से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राम जन्मोत्सव की मनमोहक झांकी रही, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रामजी उपाध्याय, विष्णुदेव मिश्र, कमलेश पटेल, पंकज उपाध्याय, और सोनू दुबे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मऊ: अस्पताल में फिल्मी अंदाज में लूट, गार्ड को बंधक बना ले गए 17 लाख की डायलिसिस मशीनhttps://t.co/15BEArMjqT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 23, 2026




















