महराजगंज में ‘हवाई हमले’ के सायरन से मचा हड़कंप, 10 मिनट के ब्लैकआउट से परखी गईं आपातकालीन तैयारियां

महराजगंज

शासन के निर्देश पर शुक्रवार शाम महराजगंज जनपद युद्ध जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के अभ्यास का गवाह बना। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

शासन के निर्देश पर शुक्रवार शाम महराजगंज जनपद युद्ध जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के अभ्यास का गवाह बना। शाम ठीक छह बजे पूरे जनपद में दस मिनट के लिए ‘ब्लैकआउट’ किया गया और हवाई हमले की चेतावनी वाला सायरन बजाकर मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया।

पुलिस लाइन में जुटे आलाधिकारी मॉकड्रिल का मुख्य केंद्र पुलिस लाइन रहा, जहाँ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की मौजूदगी में विभिन्न विभागों ने संयुक्त अभ्यास किया। सायरन बजते ही बिजली काट दी गई और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का संदेश दिया गया। इस दौरान आपदा प्रबंधन, पुलिस, अग्निशमन, चिकित्सा और सिविल डिफेंस की टीमों ने आपसी समन्वय का प्रदर्शन किया।

अस्पताल में आग और राहत कार्य का प्रदर्शन अभ्यास के दौरान एक काल्पनिक स्थिति पैदा की गई, जिसमें पुलिस कंट्रोल रूम को अस्पताल में आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुँचीं और आग पर काबू पाया। वहीं, सिविल डिफेंस की टीम ने मलबे और आग के बीच फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाने का शानदार प्रदर्शन किया।

जनता को जागरूक करना है उद्देश्य जिलाधिकारी ने बताया कि इस मॉकड्रिल का उद्देश्य किसी भी वास्तविक आपात स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों को मजबूत करना और आमजन को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। अधिकारियों ने जनता से अपील की कि वे इस प्रकार के अभ्यासों से घबराएं नहीं, बल्कि सुरक्षा प्रोटोकॉल को समझें। शुक्रवार को यह मॉकड्रिल उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में एक साथ आयोजित की गई थी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.