साइबर ठगों से रहें सावधान: सिद्धार्थनगर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, एएसपी ने नागरिकों से की विशेष अपील

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में बढ़ती साइबर अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में बढ़ती साइबर अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने जनपद के नागरिकों को ठगी से बचाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं और पुलिस द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाहियों की जानकारी साझा की है।

सावधानी ही बचाव है: एएसपी अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि डिजिटल दौर में आपकी थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

ओटीपी (OTP) साझा न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर अपना ओटीपी, बैंक पासवर्ड या पिन न बताएं।

अनजान लिंक से बचें: व्हाट्सएप या ईमेल पर आए लुभावने ऑफर वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

सोशल मीडिया सतर्कता: अपनी निजी जानकारी और बैंकिंग विवरण सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।

पुलिस की मुस्तैद कार्यवाही जनपद में घटित हो रही साइबर घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस की साइबर सेल को हाई-अलर्ट पर रखा गया है। एएसपी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित एक्शन लेते हुए ठगी गई धनराशि को फ्रीज कराने और अपराधियों को ट्रेस करने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।

कैसे करें शिकायत? एएसपी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते सूचना देने पर ठगी गई रकम वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.