बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के आध्यात्मिक नगरी नरौरा के श्री चेतनदेव आश्रम काली मंदिर में ‘माँ सरस्वती वसंत वार्षिक उत्सव’ एवं ‘श्रीकृष्ण रासलीला महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आध्यात्मिक नगरी नरौरा के श्री चेतनदेव आश्रम काली मंदिर में ‘माँ सरस्वती वसंत वार्षिक उत्सव’ एवं ‘श्रीकृष्ण रासलीला महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत नरौरा की चेयरमैन श्रीमती प्रीति यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के रंगों में सराबोर नजर आया।
शुभारंभ समारोह के दौरान माँ सरस्वती का विधिवत पूजन कर वसंत का स्वागत किया गया। इसके उपरांत आयोजित श्रीकृष्ण रासलीला में कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं का जीवंत मंचन किया। रासलीला के भक्तिपूर्ण दृश्यों और मधुर भजनों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस मौके पर किताब सिंह, अशोक कुमार भारद्वाज, कुलदीप, रामगोपाल, राजू यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करना है। महोत्सव में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। यह महोत्सव आगामी कई दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
हिम्मतगढ़ी: बसंत पंचमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रखी गई होली, सुख-समृद्धि की कामनाhttps://t.co/XcXWzyQ9vK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 23, 2026























