मऊ

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ-मधुबन मार्ग पर सोमवार रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ-मधुबन मार्ग पर सोमवार रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल शैलेंद्र और कन्हैया की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि तीसरे घायल का स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस द्वारा फरार अज्ञात चार पहिया वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच व छानबीन की जा रही है।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026


















