कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से स्कूली बस सवार 4 बच्चों की मौत, 20 से अधिक घायल

कन्नौज

कन्नौज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकनिक से लौट रहे चार स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब ओवरटेक करने के प्रयास में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बस को जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कन्नौज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकनिक से लौट रहे चार स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब ओवरटेक करने के प्रयास में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में कुल 50 बच्चे सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूली बच्चों को लेकर एक बस पिकनिक मनाकर वापस लौट रही थी। जैसे ही बस कन्नौज जनपद के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पहुंची, तभी ओवरटेक करने के चक्कर में एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेस-वे की राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल करीब 20 से 25 बच्चों का उपचार जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.