मऊ

मऊ कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को जनपद के दोहरीघाट स्थित रामघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर 4 बजे से ही सरयू नदी में स्नान का सिलसिला शुरू हो गया, जो लगातार जारी है। धार्मिक जयकारों और भजन-कीर्तन की गूंज से पूरे कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो उठा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को जनपद के दोहरीघाट स्थित रामघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर 4 बजे से ही सरयू नदी में स्नान का सिलसिला शुरू हो गया, जो लगातार जारी है। धार्मिक जयकारों और भजन-कीर्तन की गूंज से पूरे कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो उठा है।
मिली जानकारी के अनुसार, तड़के से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामघाट पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। स्नान के बाद श्रद्धालु घाट व आसपास के मंदिरों में पूजन-अर्चन कर जरूरतमंदों को दान-पुण्य कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर घाट व आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है तथा स्नान पर्व को लेकर स्थानीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026


















