शाहजहांपुर: रेप के आरोपी ने खुद को मृत दिखाने के लिए नेत्रहीन की हत्या की, धड़ के पास रखा आधार कार्ड, प्रधान समेत 9 पर केस

शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद में दुष्कर्म के एक आरोपी ने सजा और जेल से बचने के लिए खौफनाक साजिश रचते हुए एक नेत्रहीन व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

शाहजहांपुर जनपद में दुष्कर्म के एक आरोपी ने सजा और जेल से बचने के लिए खौफनाक साजिश रचते हुए एक नेत्रहीन व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी विनोद शर्मा ने खुद को मृत साबित करने के उद्देश्य से नेत्रहीन राजपाल को मौत के घाट उतार दिया और पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काटकर अरिल नदी में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और ग्राम प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी विनोद शर्मा ने कानून से बचने के लिए अपनी मौत की झूठी कहानी रचने की योजना बनाई। इसी साजिश के तहत उसने नेत्रहीन राजपाल की हत्या की और उसका सिर धड़ से अलग कर अरिल नदी में बहा दिया, ताकि शव की शिनाख्त न हो सके।

पुलिस को गुमराह करने और धड़ को अपना साबित करने के लिए आरोपी ने शव के पास अपना आधार कार्ड भी रख दिया था। हालांकि, पुलिस की गहन जांच में इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने मामले में ग्राम प्रधान सहित कुल नौ आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.