रामपुर

रामपुर जनपद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से लगभग 30 फीट नीचे जा गिरी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

रामपुर जनपद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से लगभग 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो सवार लोग वाहन से छिटककर खेत में दूर-दूर जा गिरे और करीब 100 मीटर के दायरे में उनके शव पड़े मिले।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद हाईवे और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की पहचान व घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
बलिया में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे टेंट कारोबारी और मजदूर की हाइवा की टक्कर से मौत
https://t.co/tcBQo8gizV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026


















