घोसी: आज़ाद समाज पार्टी में लीलावती राजभर की एंट्री, सैकड़ों समर्थकों संग थामा ‘कांशीराम’ का दामन

मऊ

मऊ जनपद के घोसी नगर में शुक्रवार को आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा एक भव्य विचार गोष्ठी एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के घोसी नगर में शुक्रवार को आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा एक भव्य विचार गोष्ठी एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में घोसी की राजनीति में उस वक्त बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब मूल समाज पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं लीलावती राजभर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नसीम अहमद और विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी राजकुमार भारती ने लीलावती राजभर को पार्टी का झंडा थमाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान नसीम अहमद ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी बाबा साहब अंबेडकर और कांशीराम के विचारों को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। लीलावती राजभर ने सदस्यता लेने के बाद भावुक होते हुए कहा कि वह शोषितों और वंचितों के हक की लड़ाई को अब और मजबूती से लड़ेंगी।

चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल घोसी उपचुनाव के मद्देनजर इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विचार गोष्ठी में सामाजिक न्याय और समानता पर जोर देते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी राजकुमार भारती ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर मजबूती बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सुनील कुमार चित्तौड़, डॉ. आकिब, शिवाजी गौतम, आशुतोष चंद्रा पंकज, ममता, तारा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी नए सदस्यों को संविधान की रक्षा और पार्टी के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

 

Voice Of News 24