बलरामपुर: एसपी का चला हंटर ,लापरवाही पर 4 दारोगा और 43 सिपाही लाइन हाजिर, 87 पुलिसकर्मियों का तबादला

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने कर्तव्य पालन में शिथिलता और फरियादियों की अनदेखी के आरोप में 4 उपनिरीक्षकों और 43 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही, जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 87 आरक्षियों का स्थानांतरण भी किया गया है।

पुलिस अधीक्षक को जनता दर्शन के दौरान लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि थानों पर सुनवाई नहीं हो रही है। जांच में शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में गंभीर लापरवाही पाई गई। लाइन हाजिर होने वाले दारोगाओं में रणविजय सिंह, अरुण कुमार यादव, शरद अवस्थी और समेश चंद्र उपाध्याय शामिल हैं।

एसपी विकास कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इस सामूहिक कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.