सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने प्रेमी की प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने प्रेमी की प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया। घटना से पहले लड़की ने एक 31 सेकंड का वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने बॉयफ्रेंड को ठहराया है।
मौत के बाद भी नहीं छोडूंगा वीडियो में सुनाई दी दरिंदगी लड़की ने वीडियो में रोते हुए बताया कि बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात जोगिंदर पिछले दो महीनों से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी के पास पीड़िता के कुछ अश्लील वीडियो थे, जिन्हें वह रिश्तेदारों को भेजने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देता था। वीडियो में लड़की ने कहा, “वह कहता है कि कहीं और शादी की तो बदनाम कर दूंगा। तेरी मौत के बाद भी तुझे नहीं छोड़ूंगा। लगता है मर जाऊंगी, तभी मेरा पीछा छोड़ेगा।
मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मृतका की भाभी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के पास वह वीडियो भी मौजूद है जिसे लड़की ने सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किया था।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 20 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/6IYfhBuLCb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 20, 2026





















