महराजगंज: फरेंदा में बड़ा हादसा टला, ओवरटेक के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ी अनियंत्रित कार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा नगर बाईपास पर मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा नगर बाईपास पर मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया। तेज रफ्तार में ओवरटेक करने के प्रयास में एक मारुति कार (UP 53 CH 8381) अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी अधिक थी। आगे चल रहे वाहन से आगे निकलने की होड़ में चालक ने अपना संतुलन खो दिया, जिससे कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, लेकिन सौभाग्यवश वाहन में सवार तीनों लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँचे प्रशासन ने कार सवारों को बाहर निकाला और काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। स्थानीय निवासियों ने बाईपास पर बढ़ती तेज रफ्तार और ओवरटेक की घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.