महराजगंज
महराजगंज जनपद की सैकड़ों आशा कार्यकत्रियों ने आज सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की सैकड़ों आशा कार्यकत्रियों ने आज सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। अपनी उपेक्षा से नाराज आशा बहुओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
20 वर्षों की उपेक्षा का लगाया आरोप
प्रदर्शनकारी आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि वे पिछले दो दशकों से स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी बनकर सेवा दे रही हैं, लेकिन सरकार उन्हें लगातार उपेक्षित कर रही है। न तो उन्हें उचित मानदेय मिल रहा है और न ही सामाजिक सुरक्षा।
राज्य कर्मचारी का दर्जा: आशा कार्यकत्रियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।
न्यूनतम मानदेय: मासिक मानदेय कम से कम 21,000 रुपये निर्धारित हो।
संगिनी बहनों का मानदेय: आशा संगिनी के लिए 26,000 रुपये मासिक भुगतान की मांग।
बीमा सुरक्षा: ड्यूटी के दौरान मृत्यु या दुर्घटना की स्थिति में 10 लाख रुपये का बीमा।
आश्रितों को नौकरी: मृतक आशा कर्मचारी के परिवार के सदस्य को सरकारी सेवा में जगह मिले।
सीएचसी पर सुविधा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रात्रि विश्राम के लिए अलग कमरों की व्यवस्था हो।
स्वास्थ्य सुरक्षा: सभी आशाओं और उनके परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए।
तकनीकी सहायता: खराब हो चुके स्मार्टफोन के बदले तत्काल नए फोन उपलब्ध कराए जाएं।
धरना प्रदर्शन के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे। प्रदर्शन के दौरान संगीता, दुर्गावती गुप्ता, गीता देवी, नीलम गौतम और रीता गुप्ता सहित भारी संख्या में आशा कार्यकत्री मौजूद रहीं।
हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं नेहा सिंह राठौर: ‘चौकीदरवा कायर बा’ गाने को लेकर दर्ज कराया बयानhttps://t.co/jFrh0C0QHD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 19, 2026




















