गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार: सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक महीने बाद दबोचा, बाल अपचारी भी कस्टडी में

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार को पुलिस ने एक मुख्य वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घटना में शामिल एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है।

15 दिसंबर से फरार थे आरोपी

यह मामला 15 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था, जिसके बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर थे। नाबालिग पीड़िता से जुड़े इस बेहद संवेदनशील मामले की जांच पुलिस गंभीरता से कर रही थी और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।

घेराबंदी कर गांव से ही पकड़े गए

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव में ही छिपा हुआ है। इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी की और अभियुक्त को धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्त विजेंद्र पुत्र मिठाई, निवासी ग्राम महुलानी, थाना उसका बाजार।सह-अभियुक्त: मामले में शामिल एक अन्य किशोर (बाल अपचारी) को भी नियमानुसार अभिरक्षा में लिया गया है।

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने में उप निरीक्षक जनार्दन यादव, उप निरीक्षक रजवंत सिंह, मुख्य आरक्षी नौमीनाथ यादव और हरेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं, जो न्यायालय में आरोप सिद्ध करने में मदद करेंगे।

सिद्धार्थनगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। पीड़िता की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए विवेचना तेज कर दी गई है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.