डुमरियागंज: समाधान दिवस में आईं 15 शिकायतें, एसडीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों द्वारा कुल 15 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 14 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जबकि एक अन्य विभाग से जुड़ा था। एसडीएम राजेश कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि शेष 14 लंबित मामलों का स्थलीय निरीक्षण कर पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर तहसीलदार रवि कुमार यादव, नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, बीडीओ कुमार कार्तिकेय मिश्र और ईओ सचिन कुमार पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर तय समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24