डुमरियागंज: दो दिवसीय ‘राम-राम दंगल’ का भव्य आगाज, विदेशी पहलवानों ने भी दिखाया दमखम

डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज में शनिवार को दो दिवसीय भव्य ‘राम-राम दंगल’ का शानदार शुभारंभ हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज में शनिवार को दो दिवसीय भव्य ‘राम-राम दंगल’ का शानदार शुभारंभ हुआ। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस दंगल का उद्घाटन जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अभिषेक महाजन भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस ऐतिहासिक दंगल की खास बात यह है कि इसमें न केवल देश के विभिन्न राज्यों, बल्कि विदेशों से आए दर्जनों पहलवानों ने भी हिस्सा लेकर अपनी ताकत और दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। अखाड़े में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसे देख दर्शकों में भारी उत्साह भर गया।

दंगल की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कड़ाके की ठंड के बावजूद पहलवानों का हौसला बढ़ाने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। आयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह आयोजन स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच देने और पारंपरिक कुश्ती को जीवित रखने का एक प्रयास है। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

 

Voice Of News 24