सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को यातायात पुलिस और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को यातायात पुलिस और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान जहां नियमों का पालन करने वाले चालकों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया, वहीं उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम ने जनपद के साड़ी तिराहा, पावर हाउस तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा और कस्बा बांसी समेत विभिन्न प्रमुख स्थानों पर मोर्चा संभाला। पीए सिस्टम के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ट्रिपल राइडिंग न करने के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने विशेष रूप से गलत दिशा में वाहन चलाने और सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की। रात्रि में होने वाले हादसों को रोकने के लिए बांसी-नौगढ़ मार्ग पर वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए गए।
इस कार्रवाई के दौरान कुल 48 वाहनों का चालान किया गया और 54,500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य राजस्व वसूली नहीं, बल्कि नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 17 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/4BMandBdBH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 17, 2026




















