बलरामपुर: एएसपी विशाल पाण्डेय ने पचपेड़वा थाने का किया निरीक्षण, ‘यक्ष’ ऐप और ‘मिशन शक्ति’ की समीक्षा

पचपेड़वा

बलरामपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ने और महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने शनिवार को थाना पचपेड़वा का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ने और महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने शनिवार को थाना पचपेड़वा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से ‘यक्ष’ ऐप और ‘मिशन शक्ति’ केंद्र के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में लागू किया गया ‘यक्ष’ ऐप एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से जिले के अपराधियों, माफियाओं और हिस्ट्रीशीटरों का डेटा एक क्लिक पर उपलब्ध है। एएसपी ने थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों को इस ऐप का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया और निर्देश दिया कि विवेचना व निगरानी प्रक्रिया में इस तकनीक का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि पुलिसिंग में पारदर्शिता और तेजी आए।

महिला सुरक्षा पर विशेष जोर: मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए एएसपी ने गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की बरामदगी, महिला अपराधों पर की गई कार्रवाई और एंटी-रोमियो टीम की सक्रियता की जांच की। उन्होंने साइबर अपराधों पर प्रभावी लगाम लगाने और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीक और संवेदनशीलता के समन्वय से ही एक सुरक्षित समाज की स्थापना संभव है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.