इटवा: समाधान दिवस में मचा हड़कंप, फरियादी ने दरोगा पर लगाया ‘एनकाउंटर’ की धमकी देने का आरोप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील इटवा में शनिवार को आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गया, जब एक फरियादी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के सामने ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील इटवा में शनिवार को आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गया, जब एक फरियादी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के सामने ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। फरियादी का आरोप था कि एक दरोगा उसे केस वापस न लेने पर ‘एनकाउंटर’ करने की धमकी दे रहा है।

फरियादी का गुस्सा अधिकारियों के समक्ष इस कदर फूटा कि उसने भरी सभा में पुलिस प्रशासन को खरी-खोटी सुनाई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि न्याय मांगना अब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है और पुलिस रक्षक बनने के बजाय डरा-धमका रही है। इस अचानक हुए हंगामे से तहसील सभागार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसपी ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार या धमकी देने की शिकायत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.