महराजगंज: निचलौल में तेंदुए का खूनी हमला, 16 साल की किशोरी को उतारा मौत के घाट ग्रामीणों में आक्रोश

निचलौल (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के निचलौल रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम बढ़या मुस्तकील में आज शनिवार को उस वक्त मातम छा गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम बढ़या मुस्तकील में आज शनिवार को उस वक्त मातम छा गया. जब एक तेंदुए ने घात लगाकर एक किशोरी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है।

नहर के पास घात लगाकर बैठा था तेंदुआ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बढ़या मुस्तकील निवासी आबिद अली की 16 वर्षीय पुत्री शैरुन शनिवार को घर से कुछ दूर नहर किनारे बंधे की तरफ गई थी। तभी झाड़ियों में पहले से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने शैरुन पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुआ किशोरी की गर्दन दबोचकर उसे खींचने का प्रयास करने लगा।

चीख-पुकार सुनकर जब तक परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, तेंदुआ किशोरी को मरणासन्न हालत में छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। खून से लथपथ शैरुन को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और तेंदुए के पदचिह्नों की तलाश शुरू कर दी है।

ग्रामीणों की मांग

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही पिछले कई दिनों से बढ़ गई है, लेकिन वन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

सावधानी बरतने की अपील

वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले जंगल या सुनसान इलाकों की ओर न जाएं, खासकर शाम के समय बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें। विभाग ने गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.