सिद्धार्थनगर:भीषण सड़क हादसा,अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से जा टकराई, पुलिस लाइन में तैनात दरोगा समेत दो गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर में नेशनल हाईवे-33 पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना मोहाना क्षेत्र के नौगढ़–बर्डपुर मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से जा टकराई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर में नेशनल हाईवे-33 पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना मोहाना क्षेत्र के नौगढ़–बर्डपुर मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक चंद्रशेखर प्रकाश सिंह और उनके साथी योगेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अयोध्या से लौटते समय हुआ हादसा

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी और घायल योगेश सिंह (28 वर्ष) ने बताया कि वे 2017 बैच के उपनिरीक्षक चंद्रशेखर प्रकाश सिंह (39 वर्ष) के साथ उनकी निजी ब्रेजा कार (UP 56 AH 9596) से अयोध्या से वापस लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जब उनकी कार विकासखंड बर्डपुर के ग्राम नौडिहवा के पास पहुँची, तभी एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर की पुलिया के डिवाइडर से जा भिड़ी। प्रभाव इतना जबरदस्त था कि कंक्रीट का भारी डिवाइडर टूटकर नाली में गिर गया और कार के परखच्चे उड़ गए। कार सड़क के बीचों-बीच बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर फंस गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

 

पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को निकाला बाहर

घटना की सूचना मिलते ही रात्रि गश्त पर तैनात चौकी प्रभारी अमित चौधरी और चौकी प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार में फंसे उपनिरीक्षक चंद्रशेखर प्रकाश सिंह को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी विश्वजीत शौर्य और नगर थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया।

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत स्थिर

घायलों को तत्काल माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहाँ उपनिरीक्षक की गंभीर स्थिति (पैरों में मल्टीपल फ्रैक्चर) को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल दोनों घायल खतरे से बाहर हैं।

स्थानीय लोगों में आक्रोश: “मौत का मार्ग” बना एनएच-33

हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने एनएच-33 की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र ‘डेंजर जोन’ बनता जा रहा है। तेज रफ्तार और सुरक्षा मानकों की कमी के कारण यहाँ अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस ब्लैक स्पॉट पर स्पीड ब्रेकर और रात में लाइट की व्यवस्था करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.