मऊ

मऊ जनपद के ताजोपुर विद्युत उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि ऑगमेंटेशन के कार्य के चलते गुरुवार, 1 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब छह घंटे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के ताजोपुर विद्युत उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि ऑगमेंटेशन के कार्य के चलते गुरुवार, 1 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब छह घंटे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उपखंड अधिकारी तृतीय प्रदीप कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी है।
क्षमता दोगुनी करने की कवायद
33/11 केवी ताजोपुर उपकेंद्र पर वर्तमान में स्थापित 5 MVA क्षमता के परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) को हटाकर 10 MVA क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र में लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी तथा बिजली आपूर्ति में काफी सुधार होगा।
विभाग ने की अपील
बिजली विभाग ने प्रभावित ताजोपुर क्षेत्र के सम्मानित उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही अपील की है कि वे पानी की व्यवस्था व बिजली से जुड़े अन्य आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले ही निपटा लें और कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026












