महराजगंज:घुघली में चोरों के हौसले बुलंद,BLO की बाइक उड़ाकर पुलिस को दी चुनौती,मचा हड़कंप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत घुघली में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए डीएवी नारंग इंटर कॉलेज के गेट से एक बीएलओ (BLO) की बाइक पार कर दी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत घुघली में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए डीएवी नारंग इंटर कॉलेज के गेट से एक बीएलओ (BLO) की बाइक पार कर दी। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है।

ड्यूटी पर तैनात थे बीएलओ, गेट से गायब हुई बाइक

मिली जानकारी के अनुसार, मेदनीपुर नरायन टोला निवासी रविन्द्र प्रसाद (पुत्र राम अवतार प्रसाद) बीएलओ के पद पर कार्यरत हैं। रविवार, 11 जनवरी 2026 को वह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित ‘निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026’ कार्यक्रम के तहत डीएवी नारंग इंटर कॉलेज में ड्यूटी कर रहे थे।

रविन्द्र प्रसाद ने अपनी हीरो HF डीलक्स बाइक (संख्या UP56 AA 8377) को कॉलेज के मुख्य गेट पर लॉक करके खड़ा किया था। जब वह कार्य समाप्त कर वापस लौटे, तो उनके होश उड़ गए। पार्किंग स्थल से बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब वाहन का पता नहीं चला, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया।

पुलिस जांच और सीसीटीवी पर टिकी निगाहें

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने घुघली चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

चौकी इंचार्ज का बयान नगर चौकी इंचार्ज अशोक गिरी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

अग्रिम कार्रवाई कॉलेज और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

लगातार हो रही चोरियों से आक्रोश

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि घुघली क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सरकारी कार्य में तैनात अधिकारी की बाइक सुरक्षित न रहने पर लोगों ने पुलिस की गश्त और सक्रियता पर सवाल उठाए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.